हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। नवनियुक्त एसएसपी श्रीमती रिधिम अग्रवाल के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधिकारी अपने फुल फ्रॉम में अपराधियों पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एएसआई नवनीत त्यागी ओर कन्स्टेबल रामवीर चंडी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के इशारे को नजरअंदाज कर सेंट्रो कार चालक ने गाड़ी और तेज रफ्तार से भगा ली। ट्रैफिक पुलिस के पीछा करने पर चालक सेंट्रो कार को वीआईपी घाट पर छोड़कर फरार हो गया । कार से 10 पेटी इंग्लिश अवैध शराब बरामद हुई है। कार को नगर कोतवाली ले जाकर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा। वही एएसआई नवनीत त्यागी ओर कांस्टेबल रामवीर की सूझबूझ से यातायात पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। आपको बताते चले कि यातायात प्रभारी हितेश कुमार अपने कार्य के प्रति ईमानदार और कर्मष्ट है और यह अपने कार्यकाल केे कार्य को संभालते हुए जाम की स्थिति को जल्द से जल्द निरंतर कर लेेते हैैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours