हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। माता रानी की चौदस के उपलक्ष में नगर निगम रुड़की प्रांगण में आयोजित डांडिया महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी, समाज सेविका श्रीमती मनीषा बत्रा ने कहा कि डांडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित करने से हमें भारत की प्राचीन सभ्यता के दर्शन करने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजनों से सामाजिक समरसता, एकता एवं सद्भावना का संदेश समाज में जाता है। जिससे राष्ट्र की एकता व अखंडता भी मजबूत होती है। उन्होंने सामाजिक संगठनों से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने पर जोर दिया। डांडिया महोत्सव का अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की संयोजका गरिमा सक्सैना एवं पारुल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वे समय-समय पर आयोजित करते रहते हैं जिससे समाज में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है। तथा आने वाली नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना तथा सेवा भक्ति बढ़ती है। उन्होंने महोत्सव में पधारे अतिथियों का उपहार व फूल माला भेंटकर कर स्वागत किया। इस महोत्सव में डांडिया नृत्य, दुर्गा स्तुति, श्रीकृष्ण नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। जिसका देर रात तक महोत्सव में पधारे लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर प्रिया सिंघल, आनिया, क्रिश्चियन, कमल चोपड़ा, मानसी त्यागी, लक्ष्मी परमार, वीना अग्रवाल, किरण कौशिक, रुचि जैन, अभिलाषा, अंजुम गौड, बरखा, निमिता, निधि, नर्मदा रानी, अनू,राखी, रीता, प्रमोद कुमार, अनुज मंगली एवं पंकज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours