हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वार्ड नं०-40 मे चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गयी है, विरासत वाले लोग सियासत पर उतर चुके है, लेकिन इन सभी के बीच एक प्रत्याशी ऐसा भी है, जिसकी समाज सेवा किसी से छिपी नही है, सम्पूर्ण वार्ड के लोगो की समस्याओं का बडी ही समझदारी के साथ और निस्वार्थ भाव से सेवा की जब से इस निर्दलीय प्रत्याशी ने समाज की सेवा शुरू की आज तक ये निर्दलीय प्रत्याशी रूका नही है, उसका एक कारण भी है, वो यह है, कि ये निर्दलीय प्रत्याशी गरीब परिवार से आता है, इस गरीब प्रत्याशी ने समाज के हर वर्ग की समस्याओं का निस्तारण कराया है, जहाँ गरीब लोगो के लिए गरीबी रेखा के राशनकार्ड, बिजली के कनेक्शन, आधार कार्ड, वार्ड के कटे वोटो को माननीय उच्च न्यायालय मे दस्तक देना, समय समय पर समाज हित के कार्य जैसे गरीब बीमार लोगो का इलाज सरकारी अस्पतालों मे कराने जैसे अहम कार्य समाज के लिए इस निर्दलीय प्रत्याशी ने किये है, और समाज के अन्दर भी इस निर्दलीय प्रत्याशी को लेकर एक उत्साह है, क्योकि इस निर्दलीय प्रत्याशी के अन्दर समाज सेवा करने का जुनून भी है, इस निर्दलीय प्रत्याशी को वार्ड नं०-40 पीठ बाजार के विकास के लिए नगर निगम मे पार्षद के रूप मे भेजने के लिए वार्ड की जनता और युवाओ मे भरपूर उत्साह है, और अपने वार्ड के विकास की तैयारी करने मे लगे है, समाज के सभी वर्गो का विकास ये निर्दलीय प्रत्याशी ही कर सकता है, इस निर्दलीय प्रत्याशी ने पिछले 10 सालो से वार्ड के विकास के कार्य बिना किसी भेदभाव से किये है, जी हाँ उस निर्दलीय प्रत्याशी का नाम है, आबाद कुरैशी जो कि वार्ड नं०-40 पीठ बाजार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours