हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) भगवानपुर। ब्लॉक भगवानपुर में सोसायटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली  एवं  विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी  भगवानपुर  के तत्वाधान में एचएसबीसी बैंक  द्वारा  समर्थित उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम सिसौना  एवं  चोली सहाबुद्दीनपुर मे वित्तीय साक्षरता एवं समता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l यह प्रशिक्षण कार्यक्रम  भगवानपुर के 10 गांव में  संचालित किया जाएगा जिसमें गांव वालों को व्यवसाय के लाभ एवं कैसे व्यवसाय किया जा सकता है तथा पुराने व्यवसाय को कैसे बढ़ाया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई साथ ही इन महिलाओं एवं पुरुषों को वित्तीय साक्षरता का भी प्रशिक्षण दिया गया कि वह अपने व्यवसाय में लेन-देन हिसाब कैसे रख सकते हैं और कैसे अपने व्यवसाय में लाभ तथा हानि का पता लगा सकते हैं कार्यक्रम प्रबंधक दिव्या यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही स्वरोजगार के लाभ बताएं इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक दिव्या यादव, रायसा, ट्रीना दास, राव आसकर अली, राज बहादुर सैनी, विनीत कुमार, विपिन कुमार, रेणु, राव बिलाल, शबाना, इसराना एवं प्रशिक्षण में प्रतिभागी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours