हरिद्वार की गूंज (24*7)
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। लगभग 40 दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने के बाद दिवाली के कारण प्रशासन ने रोक दिया है। लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान का अगर असर नहीं पड़ा है तो वह है रेडी पटरी वाले जो लोग फिर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके पैसा कमाने में जुट गए हैं। प्रशासन की ओर से जितनी सख्ताई के साथ शहर के अंदर से अतिक्रमण हटाया गया है उससे व्यापारी वर्ग खुश भी है और नाराज भी लेकिन जिस तरह से पटरी वाले सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके सामान बेच रहे हैं उससे व्यापारी वर्ग में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ तो उनके द्वारा करें गए अतिक्रमण पर प्रशासन की गाज गिरी है वहीं दूसरी ओर व्यापारी सही तरह से दुकान भी नहीं लगा पा रहे हैं और दूसरी ओर रेहड़ी पटरी वाले सड़क पर ही अतिक्रमण फैलाकर पूरा साजो सामान सजाकर बेच रहे हैं। प्रशासन को चाहिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अन्यथा व्यापारी वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस करेगा, हरिद्वार कोतवाली के सामने व पुराना टैक्सी स्टैंड के आगे अतिक्रमण की भरमार होने लगी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours