हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले लक्सर विधानसभा  विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ सुल्तानपुर चोक पर  जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई।आपको बताते चलें हाल ही में 2 दिन पहले ग्राम स्वराज पदयात्रा में सिकरत करने सांसद डॉ. रमेश कुमार पोखरियाल निशंक आए हुए थे। जिसमें एक संजय गुप्ता ने  सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी पर तीखा वार  किया था। विधायक ने राहुल गांधी को पप्पू का ढक्कन  बताते हुए पागल करार दिया था। विधायक की इस टिप्पणी से नाराज होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे सुल्तानपुर में विरोध प्रदर्शन किया और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि विधायक संजय गुप्ता ने गलत टिप्पणी की है। विधायक को अपने टिप्पणी पर माफी मांगनी होगी अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर जाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours