हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा मुस्तेदी धिकाते हुए देर रात को स्मेक तस्कर और शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार  आपको बता दे कि दिनांक 27/9 /18 की रात्रि को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस व नारकोटिक्स सेल द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में अवैध  स्मैक  की तस्करी करते हुए अभियुक्त जुल्फिकार उर्फ सोनू पुत्र शौकत निवासी मोहल्ला  मैदानियान ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 5. 2 ग्राम अवैध  स्मैक बरामद हुई जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया , और  4 NBW वारंटी गिरफ्तार किए गए तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में संदिग्ध घूम रहे दो व्यक्तियों (1) शुभम पुत्र अमित कुमार निवासी जगजीतपुर थाना कनखल (2)धनपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी  भोगपुर लक्सर से आला नकब बरामद होने पर दोनों व्यक्तियों को धारा 41/109 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार  किया गया व  एक अन्य अभियुक्त  प्रदीप कुमार  पुत्र रमेश चंद  निवासी  बहादराबाद को स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध देसी शराब बरामद हुई जिसके विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया उपरोक्त अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours