हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गांव बहादरपुर जट के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस और हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट एकेडमी हरिद्वार एवं जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव और कोच भारत भूषण ने बताया कि हमारी एसोसिएशन के द्वारा समय-समय पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है,जिससे कि खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन हो और क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान और चौधरी वीर सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने भारत का मान सम्मान बढ़ाया है उन्होंने ओलंपिक में भी तीन बार भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मना रहे हैं, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है जिसे निखारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर चौधरी सत्य कुमार, राजकुमार शर्मा पूर्व सैनिक, जितेंद्र कुमार कश्यप, वीर सिंह कश्यप ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में रिंकी चौहान एथलेटिक्स, आलोक कुमार एथलेटिक्स, लव कुश क्रिकेट, अमन द्विवेदी क्रिकेट, पंकज कुमार क्रिकेट, सीमांत बिष्ट प्रशिक्षक, हिमानशु सैनी प्रशिक्षक आदि को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours