हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। देश में कोरोना वायरस नामक भयंकर बीमारी के चलते माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन किया गया है। इस लॉक डाउन के चलते जो गरीब मजदूर लोग गरीब परिवार है उनके खाने-पीने और मजदूरी में इस समय संकट पैदा हो गया है। उसी को देखते हुए लक्सर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध त्यागी ने लक्सर तहसील के रायसी गांव में एक गरीब परिवार को खाने पीने का सामान वितरित किया। जो कि अपने आप में एक मिसाल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय हमारे देश में संकट की घड़ी है। हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर जो हमारे आसपास गरीब मजदूर लोग हैं जो मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं। और पूरे देश में लॉक डॉन के चलते अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हमें ऐसे परिवारों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में किए गए लॉक डाउन का भी हम सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी देश के नागरिक एकजुट होकर लॉक डाउन का पालन करेंगे तो तब जाकर देश मे नागरिकों और राष्ट्र को बचाया जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन का पालन करना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक इस भयंकर बीमारी की चपेट में ना सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours