हरिद्वार की गूंज


(मौ. आरिफ) हरिद्वार। रुड़की निवासी सामाजिक RTI कार्यकर्ता गोविंद गोपाल कौशिक ने भाजपा सरकार पुलिस और आबकारी विभाग के विरोध मे तथा न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन अन निंद त्याग कर 23वें दिन भी अपने कार्यालय पर भूख हड़ताल जारी रखी। उन्होंने बताया कि मैं 17 अगस्त को शराब विरोधी अभियान के तहत रोडवेज रुड़की पर गए था। वहां पर  शराब के ठेके और बियर  की दुकानें  खुली हुई थी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना आबकारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह नेगी को दी गई। सूचना पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर  नरेंद्र  सिंह नेगी 11:00 बजे के बाद रोडवेज पर ही आ गए। और आते ही मेरे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। किसी तरह मैंने अपनी जान भागकर बचाई। उन्होंने बताया कि सिविल लाईन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी को इसकी सूचना दी गई। लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली तथा मेरी एक्टिवा ही लावारिस मे दिखा दी गई। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को एसडीएम प्रेमलाल भारी पुलिस बल के साथ मेरे कार्यालय पर पहुंचे। और मेरे साथ अभद्र व्यवहार मारपीट व कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने इंसाफ के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत से जांच कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours