हरिद्वार की गूंज
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। जिला क्रीड़ा अधिकारी एस0के0डोभाल ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर 2018 को स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में 16 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं की वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आयु प्रमाण पत्र, फोटो युक्त आई.डी. एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रतिभाग करने वाले बालक/बालिकाओं की आयु 01 अक्टूबर 2018 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण पत्र एवं आधार के बिना किसी भी खिलाड़ी को/टीम को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें दिनांक 30 सितम्बर 2018 तक सांय 4ः00 बजे तक अपनी प्रविष्ठि करा सकती हैं। प्रविष्ठि हेतु दूरभाष नम्बर9412363433 तथा 9412157658पर संपर्क कर सकते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours