हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आज प्रेस को जारी एक बयान मे बताया कि हरिद्वार ज़िला अध्यक्ष चुनने के लिए एक टीम का गठन किया गया, टीम मे सुधीश श्रोत्रिय (ज्वालापुर)अनिल तेशवर,अशोक गिरि (हरिद्वार) नवीन अरोडा (ज्वालापुर)भरत चतुर्वेदी(सुभाष नगर) मनोज वर्मा (लकसर) अमित कुमार (रूडकी) आकाश (बहादराबाद) विशाल कुमार (शिवालिक नगर) की नियुक्त किया, चौधरी ने बताया कि यह टीम पुरे जिले मे व्यापारियो से चर्चा करेगी और उनसे राय ली जाएगी की ज़िला अध्यक्ष के लिए कोन व्यापारी नेता ठीक रहेगा और किस प्रकार से ज़िला अध्यक्ष चुना जाए,चुनाव कराए जाए या आम सहमती से ही ज़िला अध्यक चुना जाए, चौधरी ने कहा की पुरे हरिद्वार जिले में हमारा व्यापार मंडल सब शहरो में है और आज सब से बड़ा व्यापार मंडल हमारा व्यापार मंडल है,बाक़ी सभी व्यापार मंडल बस कुछ लोगों में सिमटा हुआ है, और बस हरिद्वार शहर की कुछ गलियो तक ही उनका शहर -ज़िला सब कुछ है, चौधरी ने कहा की पुरे जिले में ही नहीं बल्कि अब पुरे प्रदेश मे हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों को एक मज़बूत व्यापार मंडल देगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours