हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संक्रमित कोरोना वायरस के कारण इस समय पूर्ण विश्व में हालात काफी खराब चल रहे हैं। घातक वायरस कोरोना ने हजारों लोगों को अपना शिकार बनाकर मौत के आगोश में सुला दिया है। तो इससे कई हजार लोग संक्रमित भी बताए जा रहे हैं। ऐसे समय में जब पूर्ण विश्व में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है। उस वक्त में भारत के लोग अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को हैरान कर रहे हैं। जी हांं लोग इस पैनिक से भरे माहौल में भी भक्ति गीत और कोरोना पर आधारित अपने अंदाज में गाने गुनगुना कर लोगों में मनोरंजन के साथ-साथ कोरोना के प्रति जागरूकता का प्रचार भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक बहुत सुंदर मामला ज्वालापुर के आर्य नगर चौक मयूर बिहार कॉलोनी में देखने को मिला है। जहां कॉलोनी के लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने और बालकानी में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्ति गीत और कोरोना पर आधारित गाने गुनगुनाए। और एक दूसरे का मनोरंजन किया।
वही वरिष्ठ समाजसेवी और उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं फ़िल्म निर्माता परमानंद पोपली ने बताया कि प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपने अपने घरों और बालकनी में खड़े होकर एक दूसरे की मदद कर भक्ति गीत का आनंद लिया जाता है। तो वही कोरोना से संबंधित गाने गुनगुना कर भी कॉलोनी वासियों में जागरूकता उत्पन्न की जाती है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में घरों में रहने से लोग का मन अशांत, विचलित, और संयम के साथ जिंदगी बिताना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है। व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर ले। एक वक्त में स्थिति ऐसी होती है कि वो ऊब जाता है। इससे वह चिंता में डूब सकता है। जिसके कारण वह (डिप्रेशन) में भी जा सकता है। जिसको दूर करने के लिए प्रतिदिन शाम के समय भक्ति गीत गुनगुना कर भगवान की आराधना की जाती है। जिसमें एक दूसरे की भरपूर मदद होती है। और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। उन्होंनेे बताया और आज एक जन्मदिन बहुत शांतिपूर्वक तरीक़े सेे बनाया गया है। जन्मदिन की एक दूसरे ने घरों की बालकनी में खड़े होकर बधाई दी है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों पर अमल करें और अपने घरों में रहे। बाहर बिल्कुल भी ना निकले। बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी और सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours