हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देहरादून।
दिनाँक 5 मार्च 2018 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा गठित  एस0आई0टी0 द्वारा शिकायत कर्ता श्री विभोर कुमार पुत्र श्री एस0के0 गोयल नि0 443 खुर्बुरा मोहल्ला देहरादून द्वारा एक प्राथना पत्र की जांच की गई जिसमें दिनाँक 23 अगस्त 2010 को एक संपत्ति स0 4 कांवली रोड जिसके स्वामी श्री हिमांशु, दीपक कुमार, व हरीश तलवार पुत्र गण स्व0 जगदीश राम नि0 गण कांवली रोड से क्रय किया, उक्त विक्रय पत्र के आधार पर शिकायत करता विभोर द्वारा उक्त संपत्ति पर अपना विधिक अध्यासन विक्रम पत्र अंकित होने के दिन ही प्राप्त कर लिया, उक्त संपत्ति का शेष भाग भी विकय होने की दशा में शेष बचे भाग को क्रय करने के एवज में श्री गौरव गर्ग नि0 खुदबुड़ा के साथ दिनाँक 21 september 2011 को एक पंजीकृत विकय पत्र / अनुबंध पत्र बिना कब्जा निष्पादित किया जिसके 11 माह का समय बैनामा करने हेतु निर्धारित किया था तथा संपत्ति को विधिवत क्रय कर लिया, जिसे शिकायतकर्ता विभोर द्वारा किराये पर दे दिया। कुछ समय बाद एक व्यक्ति सुधीर कुमार शिकायतकर्ता विभोर की संपत्ति पर आकर किराये दारो को संपत्ति से हटने या किराया उसको देने की बात करने लगा, जानकारी करने पर उसने बताया कि उक्त संपत्ति रजिस्ट्री उसने भूमि संपत्ति स्वामी हरीश तलवार आदि से क्रय की है। उक्त संपत्ति पर अपना बताकर कब्जा लेने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त संपत्ति को तीनों भाइयों ने दिनाँक 23 अगस्त 2010 को शिकायतकर्ता विभोर को बेचने के बाद पुनः उक्त संपत्ति सुधीर कुमार के हक में कूटरचित दस्तावेज विक्रयपत्र के माध्यम से दिनाँक 16 अक्टूबर 2012 को विकय कर दिया, जबकि वह भली भांति जानते थे कि उक्त संपत्ति को शिकायतकर्ता विभोर को विक्रय काट चुके हैं, इस प्रकार उक्त तीनों भाइयों ने मिलकर जानबूझकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति को दोबारा विक्रय किया गया। जिसके संबंध में sit देहरादून द्वारा जांच की गई जिसमें उक्त तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना कोतवाली नगर पर उक्त प्रकरण में मु0अ0स0 115/18 धारा 420/467/468/471/120b ipc पंजीकृत कर विवेचना चौकी इंचार्ज si जितेंद्र कुमार द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचक द्वारा सम्पूर्ण दस्तावेजी/अन्य साक्ष्य एकत्रित कर अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारम्भ किया  गया, किन्तु अभियुक्त गण अभियोग पंजीकृत होने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, इनकी तलाश हेतु पुलिस सूत्रों को लगाया गया, व अन्य नाते रिश्तेदारों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की गई । इसी क्रम में आज दिनाँक 29 जुलाई 2018 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि उक्त तीनों भाइयों में से दो भाई आज अपनी रिश्तेदारी में आने वाले हैं, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सहारनपुर चौक पर चैकिंग प्रारम्भ की गई, चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त दीपक व हरीश तलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त गणो को कल प्रातः मान0 न्यायालय पेश किया जाएगा। अन्य अभियुक्त गणो की तलाश हेतु इनसे पूछताछ कर प्रयास किये जा रहे हैं।

*नाम पता अभियुक्त*
------------------------------
1.  दीपक कुमार उम्र करीब 51वर्ष
2. हरीश तलवार पुत्र गण स्व0 जगदीश राम नि0 गण 43/26 मालवीय मार्ग लक्मन चौक , देहरादून। उम्र करीब 48 वर्ष।

*पूछताछ का विवरण*
-------------------------------

पूछताछ पर इनके द्वारा बताया कि यह उक्त संपत्ति के बदले में इसी प्रकार पहले भी धोकाधड़ी कर चुके हैं।  हरीश वर्तमान में भंडारी बाग में किराए के मकान में रहता है, दीपक it पार्क में रहते हैं। उस समय पैसे की ज्यादा जरूरत होने पर धोकाधड़ी का काम करना पड़ा। 

*पुलिस टीम*
--------------------
उ0निरी0 जितेंद्र सिंह प्रभारी चौकी लक्मनचौक
कानि0 बारू सिंह
कानि0 तेग सिंह
कानि0 पिंकराज

नोट-अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours