हरिद्वार की गूंज
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। श्रावण मास के शुभारम्भ पर श्री चित्रगुप्त मंडल के उपाध्यक्ष व कर्मचारी भेल श्री अंकित श्रीवास्तव जी ने आज अपने पिता जी स्वर्गीय बी.एन. श्रीवास्तव जी का स्मरण करते हुए कनखल बजरीवाला बस्ती स्थित स्वामी नारायण शिक्षा केंद्र में पढ़ रहे बच्चों को स्टेशनरी व् खाने-पीने का सामान कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर,कटर, स्केल,बिस्कूट ,चॉकलेट्स आदि का वितरित कर उनके साथ कुछ समय बिताया व् बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें व् उनके माता पिता का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि  मनुष्य में संवेदना का होना बेहद जरूरी है। संवेदनशीलता का प्रवाह व्यवहार और चरित्र में भी आता है, इससे समाज में अच्छा कार्य करने व् ज़रूरतमंद की मदद करने की इच्छाएं जाग्रत होती हैं।इस दौरान स्वामी नारायण सेवा मिशन के संस्थापक व् वरिष्ठ समाज सेवी विश्वास सक्सेना ने बताया कि बच्चो के साथ रहना किसी जन्नत से कम नही । ऐसी खुशी अनमोल है अक्सर ऐसा कुछ करने में समाज के हर व्यक्ति को ध्यान देना चहिये। बहुत खुशी मिलती है ।ऐसी छोटी -छोटी खुशी ऐसे इन बच्चों को और ऐसे ही लोगों को खुशी देने की कोशिश करनी चहिये ।मिशन के संयोजक विवेक सक्सेना ने कहा कि देश की ये भावी पीढ़िया स्वस्थ व् शिक्षित बने जिससे देश समाज का बोझ अपने कंधो पर उठा सके  इसलिए बच्चों संग ख़ुशी के पल व्यतीत कर मन को आनंदमय अनुभूति मिलती है।इस अवसर पर मिशन की अध्यक्ष अर्चना सक्सेना समेत श्री चित्रगुप्त मंडल के कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव,भेल के सुरक्षा अधिकारी कमल कुलश्रेष्ठ,प्रमोद श्रीवास्तव,बृजेश श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, निशा वर्मा, ज्योति पाठक , अदिति , आदित्य, कृष्णा, वैष्णवी  आदि मौज़ूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours