हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जी हाँ, ऐसा ही होता हैं जब कोई अपनी सूझ बूझ खोकर जवानी में गलती करता है जिसकी सज़ा उसे ताउम्र मिलती हैं। कई बार नवदम्पति या प्रेम में गिरफ्तार लड़का लड़की होटल में जाकर शारारिक सम्बन्ध बनाने के दौरान वो कमरे में छिपे कैमरे को देख नही पाते। जिसकी सज़ा उन्हें तब मिलती है उन्ही का कोई अपना इंटरनेट पर उनकी प्रेम सम्बन्धो वाली वीडियो वायरल होने की खबर देता है। उस समय उनके पास पछताने के अलावा कोई अन्य चारा नही रहता। यही ही नही कच्ची उम्र में जिन लड़कियो को उनके अभिभावक एंड्रॉयड मोबाइल दिला देते हैं, खराब समय आने या किस्मत खराब होने के कारण कई बार जवानी में लड़किया नहाते समय या अन्य क्रिया करते समय ये सोच के वीडियो बना लेती हैं कि मैं किसी को नही दिखाउंगी मगर कहते हैं कि जब बुरा वक्त आता है तो बता के नही आता वो तो चुपके से आता है और भविष्य खराब करके चला जाता है। फिर कब , कैसे वो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है पता ही नही चलता। समझदारी ही दुर्घटनाओं से बचाती है इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वो प्रयास करे कि कम उम्र बच्चों को एंड्रॉयड मोबाईल न दिलाए। इसके अलावा नवदम्पति को चाहिए कि होटल के कमरे में सुनिश्चित करे कि किसी प्रकार की कोई कैमरा डिवाइस न हो। अंतरंग सम्बन्धो के दौरान नई जगह पर कमरे में पर्याप्त अंधेरा रखे। महिलाओं/ लड़कियों को चाहिए कि किसी भी अवस्था मे अंतरंग सम्बन्ध बनाते समय मोबाइल कैमरे का प्रयोग कदापी न हो। वरना वो कहावत सिद्ध हो जायेगी कि "होटो  निकली कोठो चढ़ि" अर्थात वीडियो क्लिप्स बनी और कब वायरल हो गयी 90 % मामलों में तब पता चलता है जब वह घूम फिर कर वापस अपने पास ही आ जाती है। इज्जत से बढ़कर भारत देश मे कुछ नही माना जाता है यहाँ विदेशी संस्कृति नही कि अंतरंग सम्बन्ध होना दिखाना सामान्य बात हो। इस देश मे जवानी में की गई गलतियों की सज़ा पूरा परिवार को ताउम्र भुगतनी पड़ती हैं। अतः सावधानी ही सुरक्षा हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours