हरिद्वार की गूंज
(जावेद राणा) गागलहेड़ी। सहारनपुर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव हरोडा अहतमाल के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में स्वच्छता की शपथ लेकर गांव में सफाई अभियान चलाया। ग्राम प्रधान हुस्न जहाँ व प्रधानपति साहब राव के नेतृत्व में स्वच्छता की शपथ ली। प्रधानपति ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रधानपति साहब राव के नेतृत्व में स्वच्छता की शपथ ली

     मंगलवार के दिन ग्राम प्रधान साहब राव के नेर्तत्व में सभी ग्रामीण सरकारी विद्यालय में एकत्र हुए और गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की। कहा कि सफाई हमारे जीवन शैली और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है। सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी को साथ आना चाहिए और आगे बढ़ते हुए नए समाज का निर्माण करना चाहिए। कहा कि आधे से अधिक बीमारियां साफ-सफाई से ही दूर होती हैं। बैठक के पश्चात सभी ग्रामीणों ने झाड़ू लेकर गांव की गलियों में निकले और सड़को से सफाई करते हुए गांव की प्रमुख गलियों और विद्यालय के आसपास सफाई की।

    जानकारी देते हुए प्रधान साहब राव ने बताया कि सड़क किनारे पड़े खत्ते भी जेसीबी लगवाकर हटवाए गए है, नालो में अटी गंदगी भी बिल्कुल साफ करा दी गई है। जिसमे सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा है।

   इस मौके पर अनीस, अलीरजा, भूरा, मुन्नू, फरम, सेकेट्री पंकज सैनी, सनव्वर प्रधान, ताहिर, आबिद, मुसर्रफ, नीरज, अंकुर, शाजेब आदि रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours