हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। कावड़ मेला शुरू होते ही भीड़ भाड़ वाली जगह प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। अलग-अलग विभाग द्वारा जनता को सहुलियत देने के लिए जांच हो रही है। मंगलवार शाम बीडीएस व डॉग स्क्वायड टीम ने रेलवे स्टेशन व भीड़ भाड़ वाली जगह चेकिंग की। जिसमे टीम को कुछ भी ऐसी वस्तु नही मिली जिसमें कोई परेशानी का सामना हो। कावड़ मेला में हर दिन बढोत्तरी होती दिख रही है। बस स्टैंड रेलवे स्टेशन मेन मार्किट पर प्रशासन ने इंतजाम में कोई भी कमी नही की हुई है। ऐसे में सभी अलग-अलग विभाग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते दिखाई दे रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours