हरिद्वार की गूंज

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा से जन प्रतिनिधि प्रेम चन्द सैनी ने हरिद्वार की गूंज को उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं के बारे में बताया कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद अधिकारी लोगो के पास नेताओ के आगे पीछे घूमने को तो समय ही समय है, मगर जनता की समस्याओं को दूर करने की न तो इच्छा शक्ति है न ही समय। रावली मेहदूद और सिडकुल के पास इंद्रलोक कॉलोनी हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा बसायी गयी थी, मगर उसमे सिविज की समस्या के समाधान हेतु कभी कोई ठोस कार्यवाही नही की। प्रेम चन्द्र सैनी को चिंता है कि आने वाले बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह होने वाली है। इंजीनियरों के अनुसार यदि तय सीमा के अंदर सिविज पाइप लाइन के पानी की समुचित व्यवस्था न की जाय तो लाइन दोबारा डालनी पड़ती है। पुरानी पाइप लाइन खराब हो जाती है जिसका जिला प्रशासन और राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा जिसकी चिन्ता हरिद्वार विकास प्राधिकरण या जिला प्रशासन में किसी को ही हो। इसके लिए उन्होंने समय समय पर जिलाधिकारी, शहरी विकास मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को पत्र द्वारा समस्याओं से अवगत कराया मगर अभी तक सन्तोषजनक उत्तर नही मिला है। उन्होंने पत्र में ये भी लिखा कि यदि समय रहते उनके क्षेत्र की समस्याओं पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही नही हुई तो उन्हें अनिश्चित काल के लिये धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रेमचंद सैनी की राज्यपाल से मांग है कि हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की जांच होने की भी माँग की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours