हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा-उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार। जय हिन्द सर,आज स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हरिद्वार में  LIC की मुख्य शाखा के ब्रांच मैनेजर राकेश चन्द्र से मुलाकात की। उनसे अनुरोध किया गया कि जैसा कि रानीपुर मोड़ पर जनता के लिये शौचालय की भारी किल्लत के चलते जनता LIC की दीवार पर शौच करने को विवश हैं। तो हीरो ITC और BHEL की तरह जनहित में LIC की ओर से यदि एक शौचालय का निर्माण करा दिया जाय, तो जनता और स्वच्छ भारत अभियान के लिये बहुत ही सार्थक कदम होगा। मगर इस विषय मे उनके विचार और अरुचि को देखकर बड़ा भारी आघात पहुँचा। उनके अनुसार LIC इस तरह की कोई भी कार्य मे रुचि नही रखता न ही उसे इसकी आवश्यकता है। एक ओर जहाँ हीरो, ITC, BHEL जैसी कई प्राइवेट कम्पनियां समाज और देशहित मे बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है,तो दूसरी ओर एक भारत सरकार का उपक्रम LIC के ब्रांच मैनेजर का इस तरह का गैर जिम्मेदार बयान देना समझ से परे है। उन्होंने हरिद्वार की गूंज के उत्तराखंड प्रभारी को इस के पीछे कारणों को बताना भी जरूरी नही समझा। हाँ उनके स्टाफ के विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने जरूर बताने का प्रयास किया कि शौचालय बनाने के बारे में निर्णय हमसे उपर वाले ले सकते है। तो इस पर उन्हें आगे प्रस्ताव भेजने पर भी राकेश चन्द्र ने अपनी जरूरत न होना बताया।  उन्होंने कहा कि भले ही जनता दिन भर उनकी दीवार पर खुले में शौच करे लेकिन राकेश चन्द्र इस बारे में कोई भी सकारत्मक कदम उठाने के लिए प्रयासरत नही है। इस तरह के अधिकारी समाज और देश को किस दिशा में ले जाना चाहते है ये तो यही जाने। मगर इन जैसे अधिकारी के होते हुवे हरिद्वार या ये देश स्वच्छता अभियान में सफल नही हो पायेगा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours