हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिकों पर हो रहे अपराधों ओर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कढ़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के आदेश दिए गए है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह कोतवाली गंगनहर द्वारा अपराधो की रोकथाम, निरोधात्मक कार्यवाही के तहत सभी हल्का प्रभारी और बीट कांस्टेबलों के साथ ऐसे अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। दिनाक 1/10/21 को वादी मुकदमा के द्वारा खुद की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के सम्बंध में अभियुक्त सरफराज पुत्र फय्याज निवासी चोन्दाहेड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उ०प्र० के विरुद्ध मु0अ0स0 596/21धारा 376 506 IPC व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। जिस कर्म में आज अभियुक्त उपरोक्त को शास्त्रीनगर कोतवाली गंगनहर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० प्रीति तोमर व का० अनूप शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours