हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ग़ांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर तरुण हिमालयन विद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुवा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश ममगई ने छात्रो को सम्बोधित करते हुवे बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण मे अपना भरपूर योगदान दिया। तो वही दूसरी ओर लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया कि उनकी सादगी और ईमानदारी की मिशाल आज तक दी जाती है। 'जय जवान जय किसान' का नारा भी शास्त्री जी की देन है। राकेश ममगई ने दोनों नायकों को भारत माता का सच्चा सपूत कहा। इन अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों-अध्यापिकाओं में दीपक नेगी, मनीष नवानी, दीप चन्द्र, राजेंद्र, आशीष, रानू, उर्मिला ममगई, उमा, मीना, कुo बबीता, कुo दीप्ति आशीष गोदियाल और भरत आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours