हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर आजाद नगर स्थित विद्यालय में आयोजित मेहंदी, खेल आदि प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं का सम्मान किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बालिकाऐं आज पढ़-लिख कर सभी क्षेत्र में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों को छू रही हैं।आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा भट्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कविता पटवाल, अनीता रावत, बीना चमोला, सावित्री रावत, हेमलता, पूनम त्यागी, प्रतिभा चौहान, प्रभा नौटियाल, अनिल कश्यप, विपिन कुमार तथा अंजुम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours