हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। सिडकुल हरिद्वार स्थित लखानी फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट- 2 के श्रमिकों ने कंपनी में चल रही अनेक अनियमितताओं व श्रम कानूनों के उल्लंघन तथा श्रमिकों के शोषण से तंग आकर भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल से मिलकर हस्तक्षेप की मांग की है। लखानी फुटवियर के श्रमिकों ने सुमित सिंघल को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा विगत काफी समय से किए जा रहे श्रम कानूनों के उल्लंघन तथा श्रमिकों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत की है। कंपनी के श्रमिकों ने सुमित सिंघल को बताया कि कंपनी प्रबंधन ने कोविड-19 का बहाना बनाते हुए मई व जून 2021 में फैक्ट्री पूरी तरह बंद कर दी थी और इन 2 महीनों का वेतन भी श्रमिकों को नहीं दिया है इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में फैक्ट्री प्रबंधन ने कोरोना लॉकडाउन के बहाने फैक्ट्री को 2 महीने तक बंद रखा और केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद इस लोक डाउन बंदी के समय का कोई वेतन श्रमिकों को नहीं दिया गया। कंपनी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को वेतन समय पर नहीं दिया जाता है पिछले कई महीनों से 7 तारीख की वजह माह के अंत तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है जिससे श्रमिकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन स्थाई कर्मचारियों को बिना कोई कारण बताए नौकरी से निकाल देता है और निकालते समय उनका भुगतान भी समय पर नहीं करता है कंपनी प्रबंधन ने पिछले कई वर्षों से नौकरी छोड़ चुके श्रमिकों का बोनस का भुगतान भी नहीं किया है। श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन फैक्ट्री से चुपचाप मशीनें निकाल कर उन्हें फरीदाबाद ले जाने की योजना बना रहा है जिससे सैकड़ों मजदूरों का रोजगार छीनेगा और उन्हें गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। श्रमिकों की समस्याएं सुनकर सुमित सिंघल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि फैक्टरी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे श्रमिकों के शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन एवं श्रम कानूनों के अनुरूप दी जाने वाली अन्य जरूरी सुविधाएं भी श्रमिकों को दिलाई जाएंगी। उन्होंने श्रमिकों से एकता बनाए रखने की अपील की और कहा कि यदि भविष्य में फैक्ट्री प्रबंधन कोई अनियमितता करता है अथवा श्रमिकों का शोषण करता है और उनको वेतन समय पर नहीं देता है तो वह हर स्तर पर संघर्ष कर श्रमिको को न्याय दिलाएंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours