हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार में लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद दोनों विधायक बैकफुट पर आ गए है। दोनो ही विधायक अब एक दूसरे को अपना भाई बता रहे है। जबकि वायरल ऑडियो में विधायक चैंपियन ने संजय गुप्ता को खूब खरी खोटी सुनाई है। सीएम धामी के लक्सर में आयोजित कार्यक्रम से पहले चैंपियन ने खुद वीडियो जारी खेद जताया। सीएम के कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे विधायक चैंपियन रोड शो और मंच पर भी नजर आए। मंच पर विधायक संजय गुप्ता को पगड़ी भी पहनाई। हालांकि चैंपियन कार्यक्रम में ज्यादा देर नही रुके। इस दौरान मीडिया को दिए बयान में चैंपियन ने फिर से संजय गुप्ता को अपना भाई बताया और कहा कि वो 20 सालों से मेरे भाई है, वो दोनो दो जिस्म और एक जान है। कुछ लोग हैं जो उनके खिलाफ कई सालों से साजिश रच रहे है। उनके बीच हुई बातचीत की ऑडियो जारी करने की भी वो जाँच कराएंगे। वही विधायक संजय गुप्ता ने भी चैंपियन को अपना भाई बताया और कहा कि उनका स्वभाव ही कुछ ऐसा है। वो लक्सर में टायर फैक्ट्री के बाहर धरने में गए थे लेकिन चैंपियन को सूचना नही दे पाए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours