हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहदम) लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने एस्ट्रोनोमी कक्ष के दो कंप्यूटर और दीवार पर लगी एक एलईडी को चोरी कर ले जाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि खानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के डेरिया गांव निवासी विजेंद्र की तहरीर पर बीती 23 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा एस्ट्रोनोमी कक्ष से कंप्यूटर और एलईडी टीवी चोरी होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया था खानपुर पुलिस तभी से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी थी। वही आज लगभग 3 महीने के बाद खानपुर पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया अभियुक्त टिंकू पुत्र श्याम सिंह खानपुर थाने के मोहनावाला गांव का निवासी है जिसे चोरी की गई एक एलईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में, अभिनव शर्मा खानपुर थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार कांस्टेबल सुधीर कुमार कांस्टेबल प्रदीप सजवान आदि शामिल है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours