हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा बैंक मे रात के समय अंदर घुस कर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को यानी कल लालचंद वाला गांव के परवेज हसन ने खानपुर थाने में रात मे बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच जो कि गोवर्धनपुर में स्थित है उसमें अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले में रखें दस 12 हजार रूपये ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पर्स और पर्स में रखे लगभग तीन हजार रुपये चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी विवेचना चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा को सौंपी गई। उसी क्रम मे इंचार्ज आशीष शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारी गणों व थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जहां पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी। पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर अंदर अभियुक्त कपिल देव पुत्र दिनेश ऋषि चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जो कि बिहार के जिला अरडिया वार्ड नंबर 6 मोती टिकर का रहने वाला है और हाल ही में राणा सरिया फैक्ट्री गलौनी गोवर्धनपुर में रह रहा था। पुलिस की टीम ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और 11 हजार 112 रूपये बरामद किए हैं। वही खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया अभियुक्त कपिल देव को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा, चौकी इंचार्ज गोवर्धनपुर आशीष शर्मा व कांस्टेबल राजीव कुमार आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours