हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर मे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और भी लोकार्पण किया। इस मौके पर लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अपना पल्ला फैलाकर क्षेत्र वासियों के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। वही विशाल जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जन सैलाब देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां मुझे मालूम हो गया कि आप लोग अपने विधायक संजय गुप्ता और मुख्यमंत्री से कितने खुश हैं और कहा सरकार सरलीकरण की दिशा में काम कर रही है सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी अधिक से अधिक जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि इस सरकार में मन से जितनी भी घोषणाएं की जा रही है उन सब पर अमल किया जाएगा। उन्होंने सुल्तानपुर को नगर पंचायत का दर्जा,लक्सर में खेल का मैदान,निरंजनपुर मे गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनाने,लक्सर में रेलवे अंडरपास,भीकमपुर जीतपुर में 132 केवी विद्युत केंद्र, नीलधारा के तटबंध पर पक्की सड़क के निर्माण,भीकमपुर जीतपुर मे एसडीआरएफ की स्थाई तैनाती के साथ-साथ लक्सर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए जिम,सौ हैंड पंप और बीस चौराहों पर हाई मार्च लाइट लगाने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड से जनसभा तक रोड शो भी किया इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरा अलर्ट नजर आया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की नजर रही। इस मौके कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद,धन सिंह रावत, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,रुड़की मेयर गौरव गोयल, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग आदि हजारों कार्यकर्ता गण मौजूद मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours