हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में लोगों को में निशुल्क राशन का वितरण का कार्यक्रम किया गया। मेयर गौरव गोयल ने अन्न वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंच कहा कि भाजपा गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। इस योजना के माध्यम से निर्धन लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध हो रहा है, जो भाजपा की जन हितैषी कार्यशैली को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जन कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आज देश वह प्रदेश सुरक्षित होकर तरक्की की राह में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours