हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अराजक तत्वों और शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। तथा इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ग्रमीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के द्वारा आदेश प्राप्त हुए हैं। उक्तानुसार प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिये चौकी, हल्का प्रभारियों के साथ बीट वाइज चेतक पुलिस कर्मीयो की टीमें गठित की गयी है। जिन टीमो के द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस टीम को शैखपुरी चक्की वाली गली कोतवाली गंगनहर के पास दो युवकों को आपस मे मरने-मारने पर आमादा होने ओर आपस मे मारपीट करने के जुर्म में अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया है जुर्म धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है, जिनको आज पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours