हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थल हरिद्वार जिले के शान्तरशाह में पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं भोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम शान्तरशाह, आस्था कॉम्प्लेक्स एवं फार्म हाउस में एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के अंतर्गत आस्था अन्नपूर्णा अभियान में लगभग 450 लोगो ने भंडारे में भोजन किया। संस्था के चेयरमैन अमित कुमार सैनी ने कहा अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:30 पर होगा व इस आयोजन से सम्पूर्ण उतराखंड में भगवान की भक्ति के प्रति एक आस्था उत्पन्न होगी। आपको बता दे की ये सेवा आस्था हेल्प फाउडेशन के द्वारा 12 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक हर मंगलवार जारी रहेगी। जिसमे प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा और निराश्रित लोगो को निरंतर भोजन कराया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours