हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन की ओर से एक डांडिया फ्यूजन का आयोजन हरिद्वार शहर में 16 अक्टूबर शनिवार की शाम होटल विनायक भगत सिंह चौक पर रखा गया हैं। जिसमे सभी महिलाएं और बच्चे आमंत्रित है, इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। डांडिया की शाम का मुख्य आकर्षण होगा, डांडिया फ्यूज़न क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांडिया स्टिकस, अनलिमिटेड गेम्स और डांडिया के सामूहिक राउंड्स, डांडिया की शाम में अपना अलग रंग जमाने आ रहे है। एंकर सैफी चंडीगढ से होगा,  इस आयोजन में ₹600 टिकट लेकर कोई भी इसमें कोई भी महिला एवम लडकी प्रतिभाग कर सकती है। इस टिकट में 5 वर्ष तक का एक बच्चा ले जाया जा सकता है। 5 वर्ष से ऊपर के बच्चो में लिए अलग से हाफ टिकट यानी 300₹  लेकर एंट्री सुनिश्चित की जायेगी। 11 वर्ष से ऊपर के बच्चो को पूरी टिकट ही देनी होगी। हाई टी और डिनर टिकट में ही जुड़ी है। नई उड़ान की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि कोरोना काल के इन 2 सालो में सभी को एक तनाव या परेशानी की स्थिति में लाकर खड़ा किया है, जो कही न कही हम सबके लिए हानिकारक है, इसी तनाव को दूर करने के लिए इस शाम का आयोजन हरिद्वार शहर में किया जा रहा है। ये एक फंड रेसिंग इवेंट है, इसे जो भी फंड्स इकट्ठा होगा वह आगे जाकर संस्था सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों के लिए खर्च करेगी। संरक्षक मोनिका अरोरा ने सभी हरिद्वार वासियो से अपील की सभी इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और इस कार्यकर्म को सफल बनाएं। ये आयोजन सीमित संख्या में कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा। इस कार्यक्रम की शोभा स्पेशल अतिथि भी होंगी। नई उड़ान की पूरी टीम इशिता अरोरा, प्रीति गुप्ता, प्रियदर्शिनी, प्रियंका पांडे, कनुप्रिया मिश्रा व विभा गर्ग आदि इस शाम को खास बनाने में जुटे है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours