हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थल हरिद्वार जिले के शान्तरशाह में पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं भोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम शान्तरशाह, आस्था कॉम्प्लेक्स एवं फार्म हाउस, शान्तरशाह हरिद्वार में एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के अंतर्गत आस्था अन्नपूर्णा अभियान के तहत आगामी 01 वर्ष में प्रत्येक मंगलवार को 12 अक्टूबर 2021 से 11 अक्टूबर 2022 तक अखण्ड सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं निराश्रित लोगो के लिए नि:शुल्क भोजन प्रबन्ध का कार्यक्रम किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक चेयरमैन अमित कुमार सैनी की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति बनाई गई है। जिसमे अध्यक्ष सुदेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार पंत, कार्यकारी निदेशक एन०एस० नेगी, उपाध्यक्ष आशु सैनी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार, परियोजना समन्वयक प्रशांत नेगी व कार्यक्रम विशेष सहयोगी सदस्यों में वरिष्ठ भाजपा नेता व ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के मुनीष सैनी, ग्राम प्रधान शान्तरशाह रविन्द्र सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओ.बी.सी मोर्चा भाजपा उतराखंड अमित सैनी, पतंजलि योगपीठ से पंडित ललित मिश्रा, बिजनेसमैन निर्देश सैनी, रियल स्टेट बिजनेसमैन पo अनिल शर्मा, बिजनेसमैन बृज मोहन चौहान व सुन्दरकाण्ड वाचक में पंडित शुभम जोशी, कथावाचक संगीताचार्य प० शशि शेखर मल्लिक, वृन्दावन गुरुकुल, प्रसन्न त्यागी व मयूर सैनी और अरुण कश्यप द्वारा जन-जन तक आस्था अन्नपूर्णा अभियान को पहुँचाया जा रहा है। जिसमे सभी लोगो को इस अभियान से जोड़कर कर्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours