हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। दशहरा बीतने के बाद फैली गंदगी को लेकर हो रही सामस्या को लेकर राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक हरिद्वार की गूंज अखबार ने खबर को अपने तात्कालिक अंक में प्राथमिकता से छापा था, नतीज़तन नगर निगम ने अपने कर्मचारी भेज पूरे मैदान की सफाई करवाई। नगर निगम हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने फ़ोटो साझा करते हुए जानकारी दी।
बता दें कि पिछले दिनों बीते दशहरे मेले के बाद पूरे मैदान में गंदगी हो गयी थी जो उड़कर निकटता वाली गंग नहर में जाकर गंगा प्रदूषण को अंजाम दे रही थी। स्थानीय युवाओं ने भी इस समस्या को गंभीर मानते हुए जानकारी साझा की थी, जिसके बाद लोकप्रिय अखबार हरिद्वार की गूंज के पुछले चरण में मामले को जगह दी गयी थी। बहरहाल मामले में रुचि लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने अविलंब सफाई करवाई जिससे गंदगी और अधिक न फैले।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours