(नदीम सलमानी) हरिद्वार। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर चादरी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के चादरी जुलूस में अनेकों अपने अपने मौहल्लों से चादरी जुलूस निकाला जाता है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में चादरी जुलूस में लोग हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अमन और इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन दर्शन से समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से लोगों की मदद करनी चाहिए। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नाते पाक व कलाम पेश करते हुए अकीदतंदों ने चादरी जुलूस में हिस्सा लिया। इसरार सलमानी ने कहा कि लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया है। लंगर वितरित किए गए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंन कहा कि पैगम्बर मौहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। चादरी जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चों ने हाथों में झण्डे लेकर चादरी जुलूस में हिस्सा लिया। ऊंट घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शिरकत की। नसीर सलमानी गफ्फार सलमानी मुख्त्यार सलमानी सुहेल जावेद सरफराज सलमानी आदि लोग मौजूद रहे। चादरी जुलूस में शामिल लोगों को पैगम्बर मौहम्मद साहब के जन्म दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours