हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहदम) लकसर। गुर्जर समाज के लोगों ने आज भाजपा से खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का लक्सर में शिव चौक पर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सम्राट मिहिर भोज पर जो टिप्पणी की है, उसके विरोध में गुर्जर समाज ने आज कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का पुतला दहन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सम्राट मिहिर भोज को सूअर का वंशज बताया है। इसकी वह घोर निंदा करते वही पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने कहा कि जैसे विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन किया गया था ठीक उसी तरह से कुंवर प्रणव सिंह जैसे रावण के पुतले का वह दहन कर रहे हैं राकेश प्रधान ने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह ना तो राजा है और ना ही चैंपियन है अगर है तो वह मीडिया के सामने आकर अपनी डिग्री दिखाएं और उन्होंने यह भी कहा कि अभी हाल ही में कुंवर प्रणव सिंह ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की है, अगर वह पत्रकारों और गुर्जर समाज के लोगों से माफी नहीं मांगते हैं तो 31 अक्टूबर को कुंवर प्रणव सिंह की शव यात्रा निकालने का काम करेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours