हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी की कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संसार में जो भी आया है उसे जाना ही है, जब अपने बीच से कोई टिकट व्यक्तित्व चला जाता है तो अपने मन को समझाना पड़ा मुश्किल हो जाता है। श्यामवीर सैनी लंबे समय संघ से जुड़े रहे हैं और जो संस्कार उन्हें तथा उनके परिवार को मिले हैं यह केवल संघ परिवार प्राप्त हो सकते हैं इस दुख की घड़ी में हम सब के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आचार्य बालकृष्ण, मेयर गौरव गोयल, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्वाणल, प्रदीप बत्रा व अशोक कटारिया, पूर्व मंत्री शोभाराम प्रजापति, राकेश गिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, चेयरमैन अमरीश गर्ग आदि ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि पाल बालियान, पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद पाल, चौधरी धीर सिंह, जेपी शर्मा, समा साबरी, प्रतिभा चौहान, राव जमीर अहमद, अजहर प्रधान व अनीस अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours