हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आचार्य जगदीश मुनि जी महाराज के शिष्य संत मंडल आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष राम मुनि जी महाराज ने अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में राम जन्मभूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को लेकर देश के अंदर हिंदू मुस्लिम कुटुता झगड़े का केंद्र बना हुआ था। इसका आज कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सच को सच कहा और बिना किसी दबाव के निर्भीकता से राम जन्मभूमि के पक्ष में अपना फैसला दिया। इससे पूरे देश में खुशी की लहर है, क्योंकि पहले अयोध्या राम मंदिर बाबरी मस्जिद आंदोलन में देश के अंदर हजारों लोग मारे गए बहुत बड़ी जान माल की हानि हुई। कोर्ट के इस फैसले से चंद भडकाऊ नेता को छोड़कर पूरे देश की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव आचार्य जगदीश मुनि महाराज ने धर्म का सत्य का प्रचार करते हुए अयोध्या में राम मंदिर हेतु कई आंदोलन में बढचढकर भाग लिया था। इसको लेकर विहित के ताला खोलो आंदोलन, रामशिला पूजन कार्यक्रम, श्रीराम कारसेवा आंदोलन, रामजानकी रथों के साथ प्रवास, एकात्मता यज्ञ, श्री राम ज्योति यात्रा, आदि सभी आंदोलनों में गुरुजी की अग्रणी भूमिका रही थी। श्री श्री संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार से 1008 स्वामी राममुनि जी महाराज ने कहा कि आज वे हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी कृपा आशीर्वाद हमारे साथ है, हम पर है। हम उनके पद चिन्हों पर चलकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं और उनके जो दूरे कार्य हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। वो कोर्ट के शुभ निर्णय पर गुरु जी को यही कहना चाहते है कि जो राम मंदिर को लेकर उन्होंने जो जन आंदोलन किए उनका जो सपना था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बने वह आज पूरा होने जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours