हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रूड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्येवेक्षण में कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए प्रभारी  निरीक्षक कोतवाली गंगनहर अमरजीत सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर वरिष्ठ उप निरीक्षकों के साथ सभी चौकी प्रभारियों की टीमें गठित की गयी है। जिसके तहत थाना क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस कर्म में ईदगाह मैदान निकट कब्रिस्तान रामपुर कोतवाली गंगनहर के पास एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया तथा पूछताछ कि गयी तो उस व्यक्ति द्वारा अपना नाम कादिर पुत्र स्वर्गीय सईद, उम्र 26 वर्ष,  निवासी कब्रिस्तान के पास, रामपुर गंगनहर, जिला हरिद्वार बताया गया। जिसके कब्जे से 06.14 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेट्रॉनिक तराजू और मोबाईल  फ़ोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध थाना हाजा हाजा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० लक्ष्मण सिंह, का० संदीप, का० जितेंद्र शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours