हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। भैरव सेना स० के तत्वधान में आज हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सुभाष नगर त्रिदेव मंदिर मे भैरव सेना स० नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें भैरव सेना स० के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व व सुमित कश्यप की अध्यक्षता मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमे मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में भैरव सेना स० के मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित संगम शर्मा, समाजसेवी एडवोकेट कुलदीप ठाकुर चौहान, समाजसेवी ठाकुर सचिन चौहान व समाजसेवी ठाकुर विशाल चौहान उपस्थित रहे। जिसमे सभी अतिथियों का भैरव सेना स० के द्वारा फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गय। जिसमे संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को संगठित करके उसका प्रतिकार करना चाहिए ओर समाज में गरीब परिवारो की निर्धन कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग करेगी गौरक्षा, गरीब बच्चों को पढ़ाने में मदद करेगी, विकलांग दिव्यांग वर्ग के लोगों को सपोर्ट करेगी, अन्य सामाजिक कार्यो में चढ बढ़कर हिस्सा लेगी व भैरव सेना राष्ट्र की सेना है। यह अपने धर्म के लिए राष्ट्र के लिए हर समय तत्पर रहेगी और भैरव सेना का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र सिपाही, धर्म सिपाही के रूप में काम करेगा समाज के अंदर धर्म का प्रचार प्रसार एवं राष्ट्र भक्ति का भाव उपवन करेगा। हर कार्यकर्ता चौबीसों घंटे समाज के बीच में काम करता रहेगा ऐसा मेरा विश्वास है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित संगम शर्मा ने कहां है की युवा ही धर्म रक्षक हैं और राष्ट्र रक्षक युवाओं के बिना धर्म की रक्षा राष्ट्र की रक्षा की कल्पना करना बेमानी होगी क्योंकि आज का युवा हमारा कल का भविष्य है वही हमारा कंर्णधार है। युवाओं के बिना आज कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पा रहा है और जिस कार्य में युवा भाग लेते हैं वह कार्य ईश्वरीय कार्य बनकर अपनी मंजिल तक पूछता है हमें अपने युवा पर पूरा भरोसा है भैरव सेना समाज के अंदर बहुत अच्छा कार्य कर रही है और हम हमेशा सपोर्ट करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट कुलदीप ठाकुर चौहान ने कहा है कि आज का युवा कल का भविष्य है युवाओं से ही समाज को उम्मीद है और युवा ही अपने राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक पहुंचा सकते हैं युवा ही हमारी बहन बेटियों की रक्षा के लिए आगे आता है और युवाओं संपूर्ण विश्वास है कि वह राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। भैरव सेना स० समाज के बीच में अनेक वर्षों से काम कर रही है और यह राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर्ड संस्था है भैरव सेना से हमें उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही एक अच्छी मुकाम पर पहुंचेगी और भैरव सेना के जितने भी कार्यकर्ता है वो राष्ट्रभक्त धर्म भक्त के रूप में काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि विशाल चौहान ने कहा कि अब पुरे भारत वर्ष मे युवाओ को देश की रक्षा वह समाज की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और तिरंगे का मान सम्मान करना चाहिए और युवाओं को देश की रक्षा करने के लिए आर्मी में भर्ती होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म व सामाजिक कार्य के लिए हमेशा मैं आपके साथ रहूंगा धर्म के प्रति ओर राष्ट्र के प्रति भैरव सेना स० बहुत अच्छा कार्य कर रही है। बैठक में संगठन को विस्तार देने के लिए भैरव सेना राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व व राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय की अध्यक्षता में नगर संयोजक सुमित कश्यप को संगठन अध्यक्ष के निर्देशानुसार मनोनीत किया गया। अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं को नगर कार्यकारिणी सदस्य व भैरव सेना स० सैकडो कार्यकर्ताओ को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान, राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय, प्रदेश महासचिव राहुल कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारुल उपाध्याय, जिला सचिव जगदीश पंत, महानगर संयोजक आकाश मिश्रा, बहादराबाद मंडल संयोजक राहुल अवस्थी, पंडित संगम शर्मा, कुलदीप ठाकुर चौहान, विशाल चौहान, सचिन चौहान, दीपक राजपूत, जयंत ठाकुर चौहान, शिवम शर्मा, विकास सिंह शर्मा, मोहित पाठक, हरिओम मिश्रा, शिवम मिश्रा, सरोज कुमार पटवा, शैलेंद्र कुमार, विनीत कुमार मिश्र, दीपक कुमार मिश्रा, भोला शंकर, दिलीप मिश्रा, पंडित सती मिश्रा, अतुल बाजपेई, विशाल मिश्रा, शिवम वर्मा, जितेश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, शिव कुमार गिरी, यशपाल सिंह, अभिषेक तिवारी, बीपी दीक्षित, राजेश शुक्ला व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours