हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में 2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में ड्राइंग, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों को बनाया गया। कक्षा 9 और 10 के छात्रों द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया और कक्षा 11 और 12 के छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के महापुरुष हुए हैं जिनकी जन्म जयंती हम आज बड़े धूमधाम के साथ विद्यालय में मना रहे हैं। हमें अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी द्वारा सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया गया है तो लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस अवसर पर सतीश शास्त्री, विकास कुमार, अजय यादव, अरुणा, अमित चौहान, अमजद अली, शाहिद अली, अभिषेक यादव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours