हरिद्वार की गूंज (24*7)
अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर हरिद्वार से है जहां आज फिर एक बार सीतापुर जमालपुर के पास उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुचे सीओ सिटी व जीआरपी पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर ट्रेन के पायलट से फोन जानकारी ली ड्राइवर ने बताया कि उस व्यक्ति को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, हॉर्न बजाए पर व्यक्ति ट्रेन के ट्रैक से नहीं उठा, जिसकी वजह से व्यक्ति के मृत्यु पर आत्महत्या के प्रयास भी लगाए जा रहे है। ऐसे में हरिद्वार धर्मनगरी में दो दिन में दो हादसे होना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय बन रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours