हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जैसा कि आपको पता है कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया मे हाहाकार मचा रखा था लगातार संक्रमण फैलता जा रहा था, कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे विश्व मे करोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है, ताकि लोगो को इस भयंकर संक्रमण से बचाया जा सके इसी के तहत सम्पूर्ण देश मे वैक्सीनेशन शिविरो का आयोजन करके लोगो को वैक्सीन लगायी जा रही है, इसी क्रम मे ज्वालापुर स्थित एम०नजर अजीजिया पब्लिक स्कूल कस्साबान मे 26 अगस्त को करोना वैक्सीन के शिविर का आयोजन हुआ था, जिसमे 400 लोगो ने वैक्सीन लगवायी थी, उसी के तहत लोगो को जागरूक करते हुए आज फिर नजर अजीजिया स्कूल मे दूसरे शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 350 लोगो ने वेक्सीन लगवायी उक्त दोनो शिविरो का आयोजन डा०विशाल गर्ग वरिष्ठ समाज सेवी के प्रयास से नवाब भारती समाज सेवी व एड०अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता के अनुरोध पर लगाये गये दोनो शिविर मे लोगो की भीड उमड़ी भीड उमड़ने के बाद नवाब भारती द्वारा मीडिया को बताया गया कि जरूरत पड़े पर शिविर का आयोजन किया जायेगा ताकि लोगो को वैक्सीन लगायी जा सके तथा असुविधा से लोग बच सके शिविर के आयोजन मे On The Spot रेजिस्ट्रेशन के कार्य मे जुनैद आलम, ऐश आलम, जैद आलम, आसिफ कुरैशी, डा०आसिफ प्रधान, मुन्ना कुरैशी, अरशद कुरैशी, उस्मान कुरैशी आदि का सहयोग रहा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours