हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने युवती से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी के फतवा गांव की एक युवती बीते रविवार को अपने परिजनों संग सुबह भिक्कमपुर चौकी पहुंची थी जहां परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौकी पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा काटा, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें बमुश्किल शांत कराया था। वही आज लक्सर पुलिस ने आरोपी भिक्कमपुर के पूर्व प्रधान जुल्फकार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें संबंधित आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसमें वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours