हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा का आयोजन किया था। इसी तर्ज पर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का आयोजन कर रही है। उत्तराखंड से भाजपा सरकार की विदाई तय है। प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सोशल मीडिया प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि परिवर्तन लाख-लाख माध्यम से कांग्रेस सरकार अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। लाखों लोग यात्रा का स्वागत कर अपने चहेते नेता हरिश रावत की ताजपोशी का मार्ग तय करेंगे। कांग्रेसी नेता सुंदर सिंह मनवा ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश विकास का पहिया थम गया है। आम आदमी को रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अजय दास महाराज ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश में बेरोजगारी की दर बड़ी है। आम आदमी रोजगार की तलाश में भटक रहा है पहाड़ों से पलायन जारी है । ऐसे में जनता को कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए चुनावों में जीत दिलानी होगी। इस मौके पर श्रुतिलखेड़ा, पूनम श्रीवास्तव, रोशनी कल्याण, प्रेम प्रकाश वालिया, गोविंद सिंह बिष्ट विकास राजपूत, देवेश बर्मन, अजीत, जगमोहन सिंह, रविकांत शर्मा,कमलेश्वर यादव, यशपाल सिंह प्रधान, अजय दास महाराज, तीर्थपाल रवि, प्रदीप शर्मा,भंवर सिंह,सतवीर चौधरी, प्रताप चौधरी, नीरज वालिया, संजय धीमान, बलजीत सिंह, बीरबल, अनिल शर्मा, मोनू कुमार, विराट, अमन, जयकुमार, अनुज चौधरी, सचिन गुप्ता सुधीर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours