हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लकसर। सोमवार को लक्सर तहसील क्षेत्र के मुटकाबाद गांव के दर्जनों ग्रामीण एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को गांव के राशन डीलर नरेंद्र के खिलाफ शिकायत पत्र देकर राशन डीलर की जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने पत्र में बताया प्रधानमंत्री योजना के तहत मुफ्त मिल रहा राशन ग्रामीणों को नहीं मिल रहा राशन डीलर राशन को गलत तरीके से वितरित कर रहा है ग्रामीणों ने राशन डीलर की जाच कराय जाने के साथ-साथ राशन डीलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने कि माग भी की है। ग्रामीणों का कहना है हमारे गांव मुटकाबाद का राशन डीलर नरेंद्र कभी गांव में राशन बांटता है और कभी नहीं उन्होंने बताया राशन डीलर नरेंद्र लगाता। पिछले कई वर्षों से राशन में धांधली करता चला आ रहा है पहले भी कई बार शिकायत की गई मगर आज तक राशन डीलर के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई अधिकारियों द्वारा नहीं की गई जिसका खामियाजा आज गरीब लोगों को भुगतना पड रहा है। राशन डीलर नरेंद्र जमकर सरकारी राशन में धांधली कर चांदी काट गरीबों के पेट पर खुलेआम डाका डाल रहा है। बरहाल अब आगे देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही अमल मे लाता है यह तो आना वाला समय ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours