हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज सी०सी०आर में नगर फेरी हरिद्वार नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे तीन क्षेत्रों में नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया व सभी वेंडर्स को उक्त तीनों जगहों से 7 दिन का खाली करने का समय दिया गया। हरिद्वार नगर आयुक्त ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन क्षेत्रो को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया। जिसमे भीमगोडा से वाल्मीकि चौक तक, वाल्मीकि चौक से देवपुरा चौराहे तक तथा सी०सी०आर के आस-पास होगा, और इसमें भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियल तक तथा पुल जटवाड़ा से ज्वालापुर कोतवाली तक के चयनित वेंडिंग जोन को स्मार्ट वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर फेरी समिति द्वारा दूसरे चरण में भारत माता मंदिर से आर०टी०ओ चौक तक (एक तरफ) पावन धाम से सुखीनदी तक (एक तरफ) तथा सुखनदी से दूधाधारी तिराहे तक से पूर्व चयनित तीन वेंडिंग जोन हेतु अभीरुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किए जाने की सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त के  अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह, हरिद्वार कोतवाली प्रभारी राकेन्द्र सिंह, टी०आई यातायात पुलिस अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता एच०आर०डी०ए माधवांन्द जोशी, सीएमएम अंकित रमोला, नगर निगम लिपिक वेदपाल, संजय चोपड़ा, मनोज सिरोही, तस्लीम, कमल सिंह, विमल, सुमन गुप्ता व आशा नगर फेरी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours