हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सर्व सेवा संगठन की टीम की मदद से 52 बच्चे हरिद्वार के नामी प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। जिसमें बुक्स और ड्रेस का खर्च भी सरकार ही करेगी। हालांकि ऐसा सरकार की योजना शिक्षा का अधिकार के मध्य से होगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय जरूरतमंद और वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन लोगों में जानकारी के अभाव के कारण इसका लाभ लोग नहीं उठा पाते। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि ये 52 बच्चे बहुत जरूरतमंद परिवारों से आते हैं, कई इसमें ऐसे हैं जिनके पिता भी अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में कई बच्चे जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण शायद पढाई से वंचित रह जाते उन्हें बड़े-बड़े विद्यालयों में सरकारी योजना से पढ़ने का लाभ मिलेगा। आपको बताते चलें कि आशीष जैन ने छोटी सी उम्र से ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित रहते है और बच्चों की पढ़ाई के लिए वो हर सम्भव प्रयास करते है, जिन्हें उन छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई करने का लाभ मिल सकें। आशीष जैन सर्व सेवा संगठन के अध्यक्ष भी है और इनकी संस्था बच्चों को पढ़ाई के लिए आगे लाती है। ऐसे इंसान बहुत कम देखने को मिलते है जो छोटी सी उम्र में ही लोगो की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने समाजसेविका रीना कश्यप का विशेष आभार प्रकट करते हुए अपने सहयोगियों वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग, पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान, पार्षद अनिल वशिष्ठ, समाजसेविका रीना कश्यप, शिखा, निकिता पाल, शिवम चौहान, ऋषभकान्त गिरी का इन 52 बच्चों से कोई सम्बन्ध न होते हुए भी निःस्वार्थ भाव से इनकी मदद की इसके लिए आभार प्रकट किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours