हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। मेहडी निर्माण कार्यकारणी समिति पंजनहेड़ी की ओर से कटारपुर गांव में पांचवा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इस स्थान पर बाबा झल्लूनाथ के स्वर्गवास होने के पश्चात यहां उनकी समाधि बनाई गई थी। अब इस स्थान पर शिव गोरखनाथ मेहडी का निर्माण किया गया। आज के कार्यक्रम में हवन और पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा से पंजनहेड़ी, कटारपुर, अम्बुवाले, बिसनपुर सहीत आसपास के कई गांवोवालो ने इस पवित्र महाडी के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद गृहण किया। शिवपुरी महाराज ने यहाँ आये श्रद्धालुओं को आर्शीवाद प्रदान किया। इस धार्मिक कार्य के आयोजन को सफल बनाने में जॉनी कुमार, विनीत कुमार, सन्नी चौहान, सचिन कुमार, बालेन्द्र कुमार, प्रीतम कुमार, अजय कुमार, ललित कुमार, सूरज कुमार, कुंवरपाल, सैंकी कुमार, अमित कुमार, रॉकी कुमार, अनिल जोगी, अंकुश, आकाश पांडेय, टिंकू, विशाल कुमार, धीरज चौहान, राजकुमार ने योगदान दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours