हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में तमंचे के बल पर बीते दिनों हुई लूट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थाना सिडकुल में खुलासा किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 सितंबर की रात्रि युवक को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ को थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा कई टीमें गठित कर अपराधियों की धरपकड़ को लगातार दबिश दी जा रही थी। जिसमें थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र तक 110 सीसी टीवी कैमरों का लगातार निरीक्षण किया गया जिसमें दो अपराधियों की पहचान कर ली गई जिन्हें गठित टीम द्वारा आज दिनांक 19 सितंबर को चिड़ियापुर श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों में दीपेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम इनामपुर, थाना मंडावर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश व काम इंद्र पुत्र रोहतास निवासी लालपुर सोजिमल, थाना नागल चौधरी, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूटे गए ₹17000 में एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours